नववर्ष 2026 को लेकर प्रशासन सतर्क..अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में विधि- व्यवस्था पर बैठक…

नववर्ष 2026 को लेकर प्रशासन सतर्क..अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में विधि- व्यवस्था पर बैठक…

जामताड़ा(JAMTADA)आगामी नववर्ष 2026 के मद्देनजर शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा अनंत कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नववर्ष के अवसर पर जिले में संभावित भीड़, पर्यटन गतिविधियों और सार्वजनिक आयोजनों को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

अनुमंडल पदाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के पर्यटन स्थलों, पिकनिक स्पॉटों और धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम समय रहते सुनिश्चित किए जाएं, ताकि आम नागरिकों एवं पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने विशेष रूप से नागरिकों की सुरक्षा, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण, यातायात के सुगम एवं सुरक्षित संचालन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नववर्ष के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाए, थाना प्रभारियों को नियमित गश्त बढ़ाने और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

इस अवसर पर संबंधित अंचल अधिकारी, नगर पंचायत जामताड़ा के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद मिहिजाम के कार्यपालक पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी, जिला पर्यटन पदाधिकारी, यातायात निरीक्षक, मोटरयान निरीक्षक तथा विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख उपस्थित थे।

प्रशासन ने आमजन से अपील की कि नववर्ष का स्वागत शांति, सौहार्द और कानून के दायरे में रहकर करें, ताकि जामताड़ा में उत्सव के साथ सुरक्षा का भी भरोसा बना रहे।

NEWSANP के लिए आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *