पुटकी(PUTKI): कोयलांचल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मुनीडीह भटिंडा फ़ॉल में वर्ष के पहले दिन हजारों सैलानियों ने अपने परिवार के साथ पंहुच पिकनिक आनंद लिया। कोई अपनी ही धुन में झूम रहा था तो कोई खाना बनाने में व्यस्त रहा,वर्ष के पहले दिन लोग मौज मस्ती के मूड में दिखे। वहीं सभी आज के दिन फॉल के मनोरम यादगार पल को अपने कैमरे में कैद करते रहें। वंही फ़ॉल में बिनोद बिहारी स्मारक समिति के सदस्य पार्किंग आदि सुविधाओं में मुस्तैद रहें। इधर विधि–व्यवस्था व पार्किंग को लेकर मुनीडीह ओपी ओपी प्रभारी संतोष कुमार महतो एवं समिति के सदस्य मुस्तैद रहें…
समिति के अध्यक्ष संदीप महतो ने बताया कि लगातार 21 वर्षों से हमारी समिति इस फॉल में पूरे वर्ष सक्रिय रहकर सैलानियों की सेवा करती है। इस वर्ष कार,बाइक व बस से झारखण्ड,बिहार व पश्चिम बंगाल से करीब दस हजार सैलानी यंहा पंहुचे हैं। मौके पर अध्यक्ष संदीप कुमार महतो व सचिव जेपी महतो, सूरज महतो,लखीराम बाउरी,मनोरंजन बाउरी, उमेश महतो, आनन्द महतो, गणेश महतो, दिपक बाउरी, सुनील महतो, विवेक महतो,मनोज महतो,विकास महतो, ब्रह्मदेव महतो आदि..
NEWSANP के लिए पुटकी से तापस पालित की रिपोर्ट