धनबाद(SINDRI): नववर्ष के अवसर पर गायत्री ज्ञान मंदिर सिंदरी के प्रांगण में तीन कुण्डीय गायत्री महायज्ञ छः पालियों में संपन्न हुआ साथ ही पुंसवन संस्कार भी संपन्न कराएँ गए। मौके पर सैकड़ों परिजनों ने यज्ञ एवं महाआरती में भाग लिया और देवसत्ता के अनुगामी बनने हेतु कृत संकल्पित हुए..
इस अवसर पर बाल संस्कारशाला के विद्यार्थियों ने यज्ञीय विधि विधान की प्रस्तुति दी। सभी परिजनों को विशेष सूचना दी गई कि गायत्री ज्ञान मंदिर सिंदरी के प्रांगण में 25-26 जनवरी को 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न होने वाला है। महायज्ञ को सफल बनाने हेतु श्रद्धा भक्ति भाव से आपकी उपस्थिति बनी रहे..
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

