नया बाजार सार्वजनिक बैंक मोड़ नगर निगम परिसर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन…

नया बाजार सार्वजनिक बैंक मोड़ नगर निगम परिसर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन…


धनबाद(DHANBAD):नया बाजार सार्वजनिक बैंक मोड़, नगर निगम परिसर में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन आज नगर आयुक्त रवि राज शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने विधिवत रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर पंडाल का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त ने धनबाद वासियों से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारी सांस्कृतिक एकता और परंपरा का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए।

दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव ने जानकारी दी कि यह पूजा पिछले 77 वर्षों से पारंपरिक रूप से आयोजित की जा रही है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशेष थीम पर पंडाल का निर्माण किया गया है। इस बार श्रद्धालुओं के लिए ‘केदारनाथ मंदिर’ की थीम पर यह आकर्षक पंडाल बनाया गया है, जो विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *