नदिया अवैध पटाखे की फैक्ट्री मे हुई धमाके के दौरान हुई चार लोगों की मौत मामले पर बोली भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल…

नदिया अवैध पटाखे की फैक्ट्री मे हुई धमाके के दौरान हुई चार लोगों की मौत मामले पर बोली भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल…

पटाखे की फैक्ट्री के आड़ मे बनाया गया था बंकर..बनाए जा रहे थे विभिन्न प्रकार के विस्फोटक…

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल के बीएनआर स्थित रबिन्द्र भवन मे आयोजित एक सांसकुर्तिक कार्यक्रम मे उपस्थित हुई भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने नदिया जिले के कल्याणी स्थित रथताला इलाके मे एक अवैध पटाखे की फैक्ट्री मे हुई जोरदार धमाके मे मारे गए चार लोगों की घटना को लेकर तृणमूल सरकार को जमकर आड़े हाँथो लिया है.

उन्होंने कहा है की कुछ भी तो नजरदारी नही है, इससे पहले भी पटाखे की फैक्ट्री मे विस्फोट हुआ है, खोली तो गई है पटाखे की फैक्ट्री पर उस पटाखे की फैक्ट्री के पीछे कुछ और ही चल रहा था, बंकर था वहाँ पटाखे की इस फैक्ट्री मे विभिन्न प्रकार के बम और बारूद बनाने का खेल चल रहा था.

वहाँ घटी इस घटना मे ताल के पेड़ पर धमाके मे मारे गए लोगों के शव, चार किलोमीटर दूर लोगों के घरों मे पैर तो किसी के घर के छत पर हाँथ पड़ा हुआ है, देखिए खगड़ागड़ मे देखिए मेदनीपुर मे सब ऐसे ही चलता है, क्योंकि की पुलिस प्रशासन जिनका यह काम है इन सब चीजों को देखना उनको काम नही करने दिया जाता, पर ममता बैनर्जी की सरकार को पैसे दे दीजिये लोकल थाना को घुस दे दीजिये सब हो जाएगा.

NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *