निरसा(NIRSA): चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय परिसर के बाहर भाकपा माले का आमरण अनशन भ्रष्टाचार के विरोध में दिया जा रहा था । भाकपा माले के दूसरे दिन अनशन के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका कुमारी द्वारा जांच के आश्वाशन के बाद पार्टी के नेताओ ने दूध पिलाकर अनशन समाप्त हुआ ।बताया गया कि नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष डब्लू बाउरी ने अपनी मां के नाम पर आवास योजना का लाभ लेने का काम किया है साथ ही अपने कार्यकाल में डीजल के लाभ लेने में घोटाला किया गया है। इन सभी मांगो पर जाँच को लेकर भाकपा माले ने अनसन दिया चिरकुंडा नगर परिषद के अधिकारी ने लिखित रूप से जाँच कर कार्यवाई का भरोसा दिया है जिसमे जांच कमिटी बनाई गई। जिसमें हमारी मांग आवास, डीजल में भ्रष्टाचार के साथ कई योजनाओं में घोटाले की जांच की मांग थीं । उनकी सहमति के बाद आज अनशन का समापन किया जा रहा है यह भाकपा माले की जीत है। इसके बाद भी अगर जांच नही हुई तो भाकपा माले आगे की रणनीतिक तैयार करेगी। और विधानसभा के पट पर इन मुद्दों को रखने का काम करेगी।
वही कार्यपालक प्रियंका कुमारी ने कहा मांगों पर जांच कमेटी का गठन किया गया है 10 दिनों के अंदर जांच समिति अपने रिपोर्ट सपेगी और दूसरे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी वही आवास योजना के लाभ कई अन्य वार्ड पार्षदो द्वारा लिया गया है लेकिन धरातल पर योजना बनी ही नहीं इस मामले पर प्रियंका कुमारी ने कहा कि उसकी भी जांच की जाएगी और सख्त कार्रवाई वैसे लोगों पर की जाएगी ।
जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि चिरकुंडा नगर परिषद में आवास घोटाले में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है जिस मुद्दे पर भाजपा वाले चिरकुंडा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष डब्लू बाउरी के आवास योजना के लाभ लेने पर जांच की मांग कर रहे हैं। वही ऐसे कई वार्ड पार्षद है जो अपने कार्यकाल में अपने परिवार के कई सदस्यों के नाम पर आवास योजना का लाभ लेने का काम किया है जिसमे ताज्जुब की बात यह है कि वैसे योजना धरातल में बना ही नही।
News ANP के लिए निरसा से मनोज सिंह कि रिपोर्ट

