नगर निगम चुनाव में डॉ. सुशील कुमार ने मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल को दिया समर्थन…

नगर निगम चुनाव में डॉ. सुशील कुमार ने मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल को दिया समर्थन…

धनबाद(DHANBAD): नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में आईएमए सदस्य एवं समाजसेवी डॉ. सुशील कुमार ने मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। रविवार को हाउसिंग कॉलोनी स्थित कार्यालय में डॉ. सुशील कुमार ने चंद्रशेखर अग्रवाल से मुलाकात कर औपचारिक रूप से अपना समर्थन दिया।

इस अवसर पर डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि धनबाद के विकास को गति देने के लिए एक मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि चंद्रशेखर अग्रवाल के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी और आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

गौरतलब है कि डॉ. सुशील कुमार ने भी नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए नामांकन किया था, लेकिन स्क्रूटनी के दौरान उनका नामांकन निरस्त हो गया। इसके बाद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ विचार-विमर्श कर मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल को समर्थन देने का निर्णय लिया।

वहीं समर्थन मिलने पर मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने डॉ. सुशील कुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. सुशील कुमार जैसे अनुभवी और समाजसेवी व्यक्ति का समर्थन उनके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि धनबाद के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वे पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *