नगर निगम चुनाव में उतरेगा व्यवसायी वर्ग, चेतन गोयनका होंगे महापौर पद के प्रत्याशी…

नगर निगम चुनाव में उतरेगा व्यवसायी वर्ग, चेतन गोयनका होंगे महापौर पद के प्रत्याशी…

धनबाद(DHANBAD): फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से धनबाद क्लब में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। फेडरेशन ने सर्वसम्मति से यह तय किया है कि संगठन मेयर पद सहित सभी 55 वार्डों में पार्षद पद पर अपने उम्मीदवार उतारेगा।

बैठक के दौरान व्यवसायी चेतन गोयनका को महापौर पद के प्रत्याशी के रूप में उतारने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। उपस्थित सभी चेंबर प्रतिनिधियों और व्यवसायियों ने एकमत होकर इस प्रस्ताव का समर्थन किया और उन्हें पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि धनबाद के व्यवसायी वर्ग को लंबे समय से उपेक्षा का सामना करना पड़ा है, जबकि व्यापारियों ने हमेशा शहर के विकास और अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। इसलिए अब समय आ गया है कि व्यवसायी वर्ग भी राजनीति और जनप्रतिनिधित्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए।

व्यवसायियों ने कहा कि यदि उन्हें न्याय, सुरक्षा और सुविधा चाहिए, तो अब “व्यवसायियों के लिए व्यवसायियों की सरकार” बनाने की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

बैठक में फेडरेशन से जुड़े कई वरिष्ठ व्यापारी, पदाधिकारी और चेंबर के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में चेतन गोयनका के नाम पर भरोसा जताया और नगर निगम चुनाव में जोरदार तैयारी का संकल्प लिया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *