नगर निगम की कार्यशैली के खिलाफ बीजेपी बरटांड़ मंडल की हुई बैठक…

नगर निगम की कार्यशैली के खिलाफ बीजेपी बरटांड़ मंडल की हुई बैठक…

धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 15/ 2/ 2025 को भारतीय जनता पार्टी बर बरटाँड मंडल की अति आवश्यक बैठक पांडरपाला दास बस्ती ,सामुदायिक भवन में वार्ड नंबर 18 एवं 17 की जीवन रेखा कहीं जाने वाली पॉलिटेक्निक कॉलेज से काली मंदिर पटेल चौक होते हुए बाईपास तक आगे पथरागोडा तक.एवं पटेल चौक से भारत चौक होते हुए दास टोला सुरायटांड तक की अति जर्जर हो चुके मुख्य सड़क के निर्माण करने में नगर निगम की अनदेखी एवम अकर्मण्यता के खिलाफ हुई.

आज के बैठक के की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल ने की एवं संचालन मंडल महामंत्री मनोज रिंकू ने किया.
ज्ञात हो कि,पिछले दो वर्षों से पांडरपाला से बेकारबांध को जोड़ने वाली एकमात्र मुख्य सड़क की बदहाली की समस्या से विधायक राज सिन्हा ने नगर निगम के जिम्मेदार पदाधिकारीयों को कई बार पत्र के माध्यम से एवं स्वयं मिलकर भी क्षेत्र की बड़ी आबादी की विकराल समस्या से अवगत कराया एवं गंभीरता को भी बताया.साथ ही उक्त सड़क में स्ट्रीट लाइट, पांडापाला काली मंदिर से पहले पुल के पास हाई मास्ट लाइट एवं पांडरपाला की पुरानी श्मशान घाट जमीन का सीमांकन करवाकर सौन्द्रियकरण करने संबंधित बात की.परंतु क्षेत्र के विकास एवम जनहित के मुद्दे पे निगम बिल्कुल लापरवाह बनी हुई है.

आज के बैठक में सबसे कम सर्व संपत्ति से आगामी 182 2025 को नगर निगम धनबाद के मुख्य द्वार के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया गया साथ ही धारणा के साथ ही चरणबद्ध आंदोलन चलाने का भी निर्णय हुआ आज के बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि नगर निगम एवं जिला समाहरणालय से महज 3 किलोमीटर पर स्थित वार्ड नंबर 18 एवं 17 का मुख्य क्षेत्र काली मंदिर कॉलोनी पटेल चौक क्षेत्र पाठरागोड़ा दास टोला महतो बस्ती पंचायत भवन आदित्य प्रशासनिक उदासीनता का पिछले कई वर्षों से शिकार है अब तक केवल धनबाद विधायक राज सिंह के द्वारा ही इस क्षेत्र में मात्र विकास कार्य कराए गए आज तक इस क्षेत्र में मच्छर रोधी दावों का भी छिड़काव नहीं कराया गया इसलिए निरंकुश एवं आक्रमण ने नगर निगम के खिलाफ आगामी 18.2.2025 के धरना के साथ चरणबद्ध आंदोलन चलाने का आज निर्णय लिया गया जब तक हमारी मांगे मांग न ली जाए हम आगे भी घेर प्रदर्शन को बाध्य होंगे क्षेत्र के गरीबों से सिर्फ विभिन्न प्रकार की कर कर वसूली एजेन्सी निगम बनकर रह गई है. ऐसे में हम चुप बैठने वाले नहीं.

मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल ने कहा कि पांडरपाला के साथ-साथ वार्ड नंबर 20,21 की भी प्रमुख नालियां जाम है, नालियां टूटी पड़ी है, सभी स्ट्रीट लाइट खराब पड़े है.सड़कों में कई गड्ढे हो गए हैं शहरी क्षेत्र में इन क्षेत्रों के विकास के लिए सिर्फ और सिर्फ नगर निगम जिम्मेदार है परंतु झमरु कांग्रेस गठबंधन की इस झारखंड सरकार में सभी सरकारी पदाधिकारी जनता के विकास कार्य के प्रति निरंकुश रवैया अख्तियार किए हुए हैं आगे बताया कि नगर निगम के इस विकास विरोधी क्रियाकलापों के खिलाफ धरना में धनबाद विधायक राज सिन्हा, धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष सरवन राय सहित सभी पार्टी पदाधिकारी एवं क्षेत्र के आम जनता बड़ी संख्या में शामिल रहेंगे.

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा धनबाद जिला के वरिष्ठ नेता हुलास दास ने कहा कि सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज से पटेल चौक भारत चौक कुमार टोली मुख सड़क पर अनगिनत गड्ढे हो गए हैं कभी नगर आयुक्त जी अपने ए सी कमरे से निकल कर इन गड्ढों को गिने. और इस रोड में घटने वाली दुर्घटनाओं की सूची बनाएं.
बैठक मे मंडल अंतर्गत सभी चार वार्डों मे सघन जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय हुआ.

आज के बैठक मे मुख्य रूप से मनोज रिंकू, हुलास दास बंटी बरनवाल भागीरथ दास मुन्ना शर्मा पप्पू गुप्ता जेपी कुमार कुलदीप प्रजापति दिलीप पंडित राम शर्मा भागीरथ दास शंकर दास काजल दत्त उमेश महतो राहुल दास गंगा दास भी प्रजापति मनोज पंडित संदीप सिंह राकेश रोशन शिवराज कुमार विनय कुमार दास संतोष कुमार सहित सैकड़ो पार्टी पदाधिकारी एवं क्षेत्र के आम लोग थे.

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *