नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने सौंपी प्रंडलवार जिम्मेदारी,धनबाद प्रंडल में विधायक राज सिन्हा को मिली अहम भूमिका…

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने सौंपी प्रंडलवार जिम्मेदारी,धनबाद प्रंडल में विधायक राज सिन्हा को मिली अहम भूमिका…

धनबाद(DHANBAD): आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने प्रंडलवार प्रभारी की नियुक्ति करते हुए संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त किया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा धनबाद प्रंडल में झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक माननीय राज सिन्हा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

धनबाद प्रंडल के लिए गठित प्रभारी टीम में विधायक राज सिन्हा के साथ डॉ. रविंद्र कुमार राय, पूर्व मंत्री अमर बाउरी एवं पूर्व विधायक विरंचि नारायण को भी शामिल किया गया है। पार्टी का मानना है कि अनुभवी, संगठननिष्ठ एवं जनाधार वाले नेताओं को दायित्व सौंपने से चुनावी रणनीति को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा।
विधायक राज सिन्हा को कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। जिला महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, जिला महामंत्री मानस प्रसून, जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, अजय निषाद, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, मंत्री रीता यादव, नरेंद्र त्रिवेदी, अभिमन्यु कुमार
ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन , महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह भाजयुमो अध्यक्ष नित्यानंद मंडल रामजीत भुइयां, मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास, बसंती सिंह, राजाराम दत्ता, इंद्रभूषण कुशवाहा, मनोज गुप्ता, रंजय सिंह, गौतम चौधरी, बालमुकुंद राम, निर्मल प्रधान, अमरजीत कुमार, राजा राजपाल, मौसम सिंह, संजय कुशवाहा, ललन मिश्रा, शंभू सिंह, डी के सिंह , राजू मालाकार , संजीत सिंह
महेंद्र शर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारीयों ने श्री सिन्हा को बधाई दी एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि, नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला को मजबूत करने का अवसर हैं। भाजपा संगठन पूरी एकजुटता के साथ चुनाव प्रबंधन, संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाएगा। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बल पर भाजपा धनबाद नगर निगम क्षेत्र में शानदार सफलता हासिल करेगी।
महानगर कमेटी ने प्रमंडल के सभी प्रभारी रविंद्र राय, अमर बाउरी, पूर्व विधायक वीरंची नारायण जी को भी बधाई प्रेषित की है।

पार्टी द्वारा सभी प्रंडल प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में समन्वय स्थापित करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करें तथा जनता के बीच भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी रूप से पहुंचाएं।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *