नगर निकाय चुनाव के बाद राजकीय पॉलिटेक्निक में समीक्षा बैठक, प्रत्याशियों ने रखी अपनी बात…

नगर निकाय चुनाव के बाद राजकीय पॉलिटेक्निक में समीक्षा बैठक, प्रत्याशियों ने रखी अपनी बात…

धनबाद(DHANBAD): राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव का मतदान संपन्न कराया गया। इसके बाद 24 फरवरी मंगलवार को राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव के आरओ, विभिन्न वार्डों के पार्षद प्रत्याशी, मेयर प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में कई प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों ने मतदान के दौरान आई समस्याओं को साझा किया, जिन्हें अधिकारियों ने नोट किया। अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने बताया कि मतदान के बाद स्क्रूटनी के लिए बैठक की गई थी। ऑब्जर्वर ने सभी पक्षों को सुना। उन्होंने कहा कि किसी बड़े स्तर की गड़बड़ी की शिकायत सामने नहीं आई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ही 27 फरवरी को मतगणना कराई जाएगी।

वार्ड 18 की प्रत्याशी पुष्पा कुमारी ने कहा कि मतदान के दौरान कुछ समस्याएं हुई थीं, जिनमें सुधार का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव काफी अप्रत्याशित रहा है और परिणाम 27 फरवरी को ही स्पष्ट होगा।

वार्ड 20 की प्रत्याशी नीतू सिंह ने भी कहा कि जनता का समर्थन मिलने की उम्मीद है, लेकिन अंतिम निर्णय मतगणना के बाद ही सामने आएगा।

मेयर प्रत्याशी प्रतिनिधि चंदन सिंह ने बताया कि बैठक शांतिपूर्ण रही। उन्होंने कहा कि कई जगह बीएलओ द्वारा घर-घर पर्ची नहीं पहुंचने से मतदान प्रतिशत प्रभावित हुआ।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *