नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोड़ा बांध में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती समारोह मनाया…

नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोड़ा बांध में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती समारोह मनाया…

धनबाद(SINDRI):14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर को नगर कांग्रेस कमेटी सिंदरी के अध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में एक सभा कर रोड़ा बांध गोलंबर में आदम कद स्थापित प्रतिमा को माल्यार्पण श्रद्धा सुमन अर्पित कर135 वीं जयंती मनाई गई और वहां बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को प्रसाद के रूप में लड्डू बांटी गई।
अपने अध्यक्षीय संबोधन अजय कुमार ने कहा कि वैसे तो बाबा साहब की कृतियों को बोला या लिखा जाए तो महाभारत की किताब से मोटी किताब बन जाएगी फिर भी उनके द्वारा किए गए कृतियां बची रह जाएगी। साधारणतः डॉ भीमराव अंबेडकर साहब के द्वारा जाति-पात या लिंग भेद के माध्यम से छुआछूत या समान अधिकार से अलग रखने का प्रबल विरोधी थी यही कारण है कि उनके द्वारा कृत भारत के संविधान में समान भाव को दर्शाया गया है जिससे सभी को आज जो हक प्रदत है गरीब से गरीब भारतीय का वोट का कीमत और अमीर से अमीर भारतीय का वोट का कीमत बराबर है हमें बराबरी का अवसर मिले या उपदेश डॉ भीमराव अंबेडकर जी की थी वे स्वतंत्रता आंदोलन के पक्के समर्थक थे और आजादी मिलने के बाद भारत के प्रथम सरकार में इन्हें न्याय और कानून मंत्री की जिम्मेदारी दी गई जिसे वखूबी ईमानदारी पूर्व के निर्वाह किया।

निर्बल और दवे कुछ भारतीयों को उन्होंने एक मंत्र दिया जो काफी प्रभावित हुआ पढ़ो और लड़ो आज हिंदुस्तान में जिन बातों को डॉक्टर भीमराव साहब शुभारंभ किया था वह आज पूरा हुआ है जो जग जाहिर है एक बात स्पष्ट है कि देश में आज कतिपय सुविधा भोगी विशेष सत्ता के माध्यम से अपने अनुकूल कानून को बदलना चाहते हैं जिसका भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जिसका से तालुकात रहा परवल विरोध कर रही है अपने नेता श्री राहुल गांधी की नेतृत्व में।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित पूर्व प्राचार्य भोला पासवान सतीश पासवान विदेशी सिंह सोम नाथ दुबे अजय सिंह राहुल राज पूर्णेन्दु सिंह सुखदेव हंसदा रूबी देवी भट्टाचार्य विजय कुमार राम सरदार जोगेंद्र सिंह मुन्ना पांडे मनोज घोष सत्येंद्र सिंह श्याम किशोर सिंह राजेश राम मोहम्मद इकबाल मंजूर अंसारी आनंद कुमार मण्टीकुमार वासफॉर् रणविजय विजय सोरेन नकुल कुमार वर्मा चुन्नू दुबे अशोक सिंह संतोष सिंह कुसमी देवी मुस्कान कुमारी अंग्रहित दुबे के अलावे बड़ी संख्या में लोग उपस्थिति दर्ज करवाई और बाबा साहेब के ऊपर पुष्पांजलि कर सभी ने कृतज्ञता के साथ श्रद्धांजलि अर्पित किया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *