नगर आयुक्त ने की शहरी क्षेत्र की स्वास्थ्य गतिविधियों की समीक्षा…

नगर आयुक्त ने की शहरी क्षेत्र की स्वास्थ्य गतिविधियों की समीक्षा…

धनबाद(DHANBAD): नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने बुधवार को झमाडा के सभागार में शहरी क्षेत्र में चल रही स्वास्थ्य गतिविधियों की समीक्षा की।

इस दौरान नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए अर्बन सीएचसी केंदुआडीह एवं अर्बन सीएचसी सिंदरी में अप्रैल माह तक एडोलसेंट हेल्थ क्लिनिक स्थापित करने तथा शहरी सहिया की चयन प्रक्रिया अप्रैल तक पूर्ण करने का निर्देश दिया।

वहीं सभी शहरी चिकित्सा पदाधिकारी को एनसीडी पोर्टल पर डाटा अपलोड करने, लंबित डाटा शीघ्र अपडेट करने, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मलेरिया किट उपलब्ध कराने, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन को लेकर स्वास्थ्य विभाग को 10 दिनों के भीतर कचरा प्रबंधन का अनुमानित विवरण प्रदान करने का निर्देश दिया।

बैठक में नगर आयुक्त रविराज शर्मा, सिविल सर्जन डॉ चंद्र भानु प्रतापन, एएमसी सनी कुमार, डॉ. रोहित गौतम, विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ डॉ अमित कुमार, डॉ मंजू दास, डॉ देबारित शंकर, धनबाद, झरिया एवं बाघमारा के एमओआईसी, पीएसआइ इंडिया के जिला प्रतिनिधि प्रेम कुमार, धनबाद, झरिया व बाघमारा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *