छत्तीसगढ़(CHATISHGARH):छत्तीसगढ़ के बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र की कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में नक्सलियों की अब तक की सबसे बड़ी गुफा मिली है। गुजरे पांच दिनों से जारी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के इस छुपे हुये ठिकाने को खोज निकाला। जवानों को मिली एक रहस्यमयी गुफा, के अंदर एक खुला मैदान और झरते पानी का इंतजाम भी था। गुफा इतनी विशाल कि एक हजार से ज्यादा लोग आराम से रह सकते थे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जवान कैसे टार्च की रोशनी के सहारे गुफा तक पहुंच गये। नक्सलियों के ताजा निशान साफ बता रहे थे कि वे यहीं थे, जवानों के आने की आहट पाते ही रहस्यमयी रास्तों से निकल लिये। आशंका है कि कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों के भीतर और भी गुप्त गुफाएं हो सकती हैं, जहां से नक्सली खिसके।
NEWSANP के लिए छत्तीसगढ़ से ब्यूरो रिपोर्ट

