नकाबपोश अपराधियों ने ज्वेलर्स दुकान को लूटने की बनाया योजना…

नकाबपोश अपराधियों ने ज्वेलर्स  दुकान को लूटने की बनाया योजना…

जामताड़ा(JAMTARA): जामताड़ा जिले के मिहिजाम शहर में नकाबपोश अपराधियों ने एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए उसके शटर को तोड़ कर लूटने की योजना बनाया था। लेकिन पड़ोसी के जाग जाने पर इन अपराधियों के मंसूबे पर पानी फिर गया,और घटना को अंजाम नहीं देने पर वह से भाग निकला।घटना मिहिजाम शहर के मेन रोड कानगोई का है। जहां आधा दर्जन से ज्यादा नकाबपोश अपराधियों ने एक ज्वेलर्स की दुकान को लूटने की नियत से आज मध्य रात्रि को ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़ डाला..

दुकान में लूट पाट की घटना को अंजाम देने ही वाला था कि पड़ोसी के जाग जाने से इस आभूषण दुकान में लूट की घटना होते होते किसी तरह बच गया। प्रत्यक्ष दर्शी के माने तो ये नकाबपोश अपराधियों की संख्या आधा दर्जन से भी ज्यादा था। जो कि मुंह में कपड़ा और पूरा शरीर को कम्बल से ढके हुए था। हालांकि यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुका हैं। जिसमें सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि नकाबपोश अपराधी किस बेखौफ से घटना को अंजाम देने वाला था। प्रत्यक्ष दर्शी के अनुसार दुकान में लूट की घटना की अंजाम देने के लिए दुकान के सामने का हिस्सा कम्बल घेर दिया था ताकि किसी को शक नहीं हो सके। और इसी के अंदर से ही दुकान के शटर को तोड़ डाला। मिहिजाम की पुलिस पहुंची है..

NEWSANP के लिए जामताड़ा से आरपी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *