धूम धाम से मनाया गया रामनवमी,युवकों के साथ साथ युवतियों ने भी लहराया अपना परचम…

धूम धाम से मनाया गया रामनवमी,युवकों के साथ साथ युवतियों ने भी लहराया अपना परचम…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिले के त्रिकोण थाना क्षेत्र बॉडर लाइन रामपुर मोड स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में गोविंदपुर के राम भक्त पूर्वी टुंडी के रामभक्त और टुंडी के रामभक्त मिल कर अखाड़ा में रामनवमी को धूम धाम से मनाया गया। जहा युवकों ने अपना लाठी भांजी वहां युवतियों ने भी अपना तेवर दिखाया बड़ा अद्भुत रहा नजारा, लोग जय श्री राम के नारे से क्षेत्र गूंजता रहा।प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आई हर पल की ड्रोन कैमरे से नजर रखो हुई थी।एक मिसाल है रामपुर मोड का रामनवमी का त्यौहार जहां हिंदू मुस्लिम एक साथ इस त्यौहार को मनाते,।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदू मुस्लिम एक होकर शांति पूर्ण से राम नवमी पर्व को मनाया गया।सभी के माथे जय श्री राम का भगवा पट्टी बांधा गया।पूरा क्षेत्र राम मय नजर आया।शांति पूर्ण से रामनवमी त्यौहार को मनाने को लेकर प्रशासन ओर पुलिस प्रशासन ने जनता के प्रति सराहना व्यक्त किया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *