धूमधाम से मनायी जाएगी रामनवमी, केंद्रीय महावीर मंडल नामकुम के 17वीं बार अध्यक्ष बनें मनोज सिंह…

धूमधाम से मनायी जाएगी रामनवमी, केंद्रीय महावीर मंडल नामकुम के 17वीं बार अध्यक्ष बनें मनोज सिंह…

रांची(RANCHI) : राजधानी रांची के नामकुम की रामनवमी काफ़ी प्रसिद्ध है. जिसकी भव्य झांकी देखने के लिए लोग दूर -दूर से आते हैं. इसबार भी केंद्रीय महावीर मंडल ने धूम -धाम से रामनवमी मनाने का निर्णय लिया है . इसकी बैठक नामकुम बाजार में हुई.जिसकी अध्यक्षता अनीता तिर्की ने किया.जबकि केंद्रीय महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह यादव मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे.
इस दरमियान सेकड़ो लोगों की मौजूदगी में केंद्रीय महावीर मंडल नामकुम के अध्यक्ष के तौर पर मनोज सिंह का एकबार फिर चयन किया गया. जिसकी घोषणा जय सिंह यादव ने की. मालूम हो की मनोज सिंह को लगातार 17वीं बार अध्यक्ष चुना गया. मनोज सिंह ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि” उनका सौभाग्य है कि एकबार फिर उन्हें जिम्मेदारी दी गई और इसे पूरे कर्तव्य और संकल्प से इसका निर्वहन करेंगे.उन्होंने कहा भगवान राम और महावीर के इस पूजा कार्यक्रम में भक्तों को किसी चिज़ की कोई कमी नहीं होनी दी जाएगी. इसका भव्य, विशाल और सुंदर आयोजन के लिए वे कृतसंकल्प और खुशी से लबरेज हैं “

इधर बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से 6 अप्रैल को भव्य तरीके से रामनवमी मनाने का निर्णय लिया. इससे पहले महावीर मंडल नामकुम की और से जय सिंह को चुनरी ओढ़कर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया.
सभी सदस्यों के विचार विमर्श के बाद पूर्व समित का ही पुनर्गठन किया गया. जिसमे कुछ और सदस्यों को जोड़ा गया.

बैठक के बाद होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया. सभी सदस्यो ने एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर होली के आगमन का स्वागत किया. इस मौके पर प्रकाश भारती, अनिल सिंह, देवराज कुमार, शनि गोप, महावीर नायक, रविंद्र महतो, रवि कुमार महतो, सेवा राम महतो, आरती देवी, दशरथ महतो, बिरजू महतो, ललन ठाकुर, राजश्री देवी, सरिता देवी, अंजलि देवी,तरमानी देवी, सीता देवी,अनुराग नायक, सहित सैकड़ों की संख्या मे रामभक्त मौज़ूद थे.

NEWSANP के लिए रांची से शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *