सिंदरी(SINDRI): पूरे भारत में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली प्रतिमा गौशाला मोड़ पर स्थापित कर अटल चौक बनाने वाले भाजपा नेता गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह ने गुरुवार को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धूमधाम से 101 वीं जयंती मनाई। इस मौके पर मिठाई का वितरण कर खुशियां मनाई गई।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर हमलोग संकल्प लेते हैं कि उनके द्वरा बनाए रास्ते पर चले उनके दृढ़संकल्प और गारंटी के साथ भाजपा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में भारत परमाणु शक्ति वाले देशों में शामिल हुआ था और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समय में तीसरी महाशक्ति बनकर उभरने की तैयारी कर रहा है।
अटल चौक स्थित कार्यक्रम में श्यामल अड्डो , बृजेश सिंह, जयप्रकाश सिंह ,सुमन चौधरी , बलवीर जेडीया, सागर हुसैन, शशि सिंह, जोगेन्द्र सिंह, बिदेशी सिंह,मनीष कुमार,अमर सिंह,गौरव हलदर,गुड्डू ठाकुर ,अमित सिंह गणेश सिंह, मनोज सिंह, बसन्त कुमार सिंह, विमल सिंह, पंकज कुमार, मुलीन बास्की सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

