बेंगलुरू(BENGALURU) : विराट कोहली का सपना आखिर 18 साल बाद पूरा हो गया और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को पंजाब किंग्स को मात्र छह रन से हराकर 18 साल बाद नया आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया. आरसीबी ने खिताबी मुकाबले में अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और फिर पंजाब की चुनौती को सात विकेट पर 184 रन पर थाम लिया. विराट जीत के बाद खुशी से रो पड़े. आईपीएल की सबसे इमोशनल कहानी मुकम्मल हुई. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने आखिरकार ट्रॉफी उठा ली. ये जीत सिर्फ विराट कोहली, रजत पाटीदार या क्रुणाल पांड्या की नहीं है. ये जीत उस हर फैन की है जिसने हार के बाद भी अगली सुबह आरसीबी की जर्सी पहनी और आज वो दीया पूरी दुनिया ने जलते देखा.
आज होगी विक्ट्री परेड
अब आरसीबी अपने फैन्स के साथ खिताब जीतने का जश्न मनाने वाली है. आरसीबी की टीम बेंगलुरु में 4 जून यानी बुधवार को विक्ट्री परेड करने वाली है. दोपहर में 3:30 बजे बेंगलुरु में यह बस परेड शुरू होगी. बस परेड का स्टार्टिंग पॉइंट विधान सौधा होगा जबकि एंडिंग पॉइंट एम चिन्नास्वामी स्टेडियम तक परेड होगी. इस बात की जानकारी खुद आरसीबी ने अपने ऑफिशियल एक्स अ पर दी है.
CM से मिलेंगे खिलाड़ी
आरसीबी टीम के खिलाड़ी CM सिद्धारमैया के साथ मुलाकात भी करने वाले हैं. विक्ट्री परेड से पहले सभी आरसीबी खिलाड़ी CM सिद्धारमैया के साथ मुलाकात करेंगे. CM के अलावा खिलाड़ी deputy cm से भी मुलाकात करेंगे.
आरसीबी की विक्ट्री परेड का लाइव टेलीकास्ट कौन से टीवी चैनल करेंगे?
आरसीबी की विक्ट्री परेड का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 2 हिंदी पर किया जाएगा.
विक्ट्री परेड का पूरा शेड्यूल
समय: दोपहर 1:30 बजे, बेंगलुरु में आगमन
स्थान: एचएएल एयरपोर्ट, बेंगलुरु
कर्नाटक के माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय
समय: दोपहर 4:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
स्थान: विधान सौधा
विक्ट्री परेड
समय: लगभग शाम 5:00 बजे से (मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद)
मार्ग: विधान सौधा से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम तक खुली छत वाली बस के ज़रिए टीम स्टेडियम के रास्ते में सार्वजनिक परेड करेगी
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न का कार्यक्रम
समय: शाम 6:00 बजे से
बता दें कि 18 साल में पहली बार आरसीबी के खिताब जीतने पर कोहली काफी भावुक दिखे और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने इमोशनल जाहिर करते हुए नजर आए.
Bengaluru में निकलेगी विक्ट्री परेड, फैंस का लगा जमावड़ा
NEWSANP के लिए बेंगलुरु से ब्यूरो रिपोर्ट

