धार्मिक आस्था के बीच सेवा का संदेश, मायुमं झरिया शाखा ने बांटा जल व मैंगो ड्रिंक…

धार्मिक आस्था के बीच सेवा का संदेश, मायुमं झरिया शाखा ने बांटा जल व मैंगो ड्रिंक…

झरिया(JHARIA): श्री श्याम मंदिर, झरिया द्वारा आयोजित फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत निकाली गई निशान शोभा यात्रा के दौरान मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा देशबंधु सिनेमा हॉल, मेन रोड, झरिया के समीप श्रद्धालुओं के लिए जल एवं मैंगो ड्रिंक सेवा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं एवं आमजनों के बीच शीतल जल तथा मैंगो ड्रिंक का वितरण किया गया, जिससे उन्हें गर्मी के बीच विशेष राहत मिली।

प्रातः से ही शाखा के सदस्य सेवा स्थल पर उपस्थित रहे और पूरे उत्साह, अनुशासन तथा सेवा भाव के साथ कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया। श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने मंच की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक दायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, संयुक्त सचिव सह कार्यक्रम समन्वयक सन्नी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विवेक लिल्हा, ललित तुलस्यान, नीरज अग्रवाल, कविता अग्रवाल, किरण शर्मा, गौतम अग्रवाल, सीए विशाल अग्रवाल, संकल्प अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, मयंक केजरीवाल, यश अग्रवाल एवं हितेन शर्मा उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *