आसनसोल(WEST BENGAL): पश्चिम बंगाल आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल में अपनी राजनीतिक तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा द्वारा राज्य के विभिन्न हिस्सों से 9 परिवर्तन यात्राओं की शुरुआत की गई है। इन यात्राओं के माध्यम से पार्टी राज्य भर में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों तक अपनी नीतियों और संदेश को पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
इन्हीं यात्राओं में से एक परिवर्तन यात्रा पश्चिम बंगाल और झारखंड की सीमा पर स्थित मैथन से विधिवत रूप से शुरू की गई। यात्रा की शुरुआत माँ कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान के साथ की गई।
आसनसोल के मैथन से निकली यह परिवर्तन यात्रा राज्य के चार जिलों—पश्चिम बर्धमान (आसनसोल), बांकुड़ा, पुरुलिया और बीरभूम—को कवर करेगी। वहीं अन्य 8 परिवर्तन यात्राएं राज्य के बाकी जिलों में निकाली जा रही हैं।
इस परिवर्तन यात्रा में भाजपा नेता सुभाष सरकार और भाजपा के पश्चिम बर्धमान जिलाध्यक्ष देबत्नु भट्टाचार्य भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि यह यात्रा मैथन से शुरू होकर गोरांडी, दोमोहानी, जामुड़िया, पाण्डेश्वर, लाउदोवा, उखड़ा, अंडाल, रानीगंज, आसनसोल, कुलटी और डिसरगढ़ होते हुए पुरुलिया की ओर जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि यात्रा के दौरान आसनसोल के रानीगंज में भाजपा की एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस जनसभा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा नेता संटू पान, कृषनेन्दु मुखर्जी, जीतेन्द्र तिवारी, अग्निमित्रा पॉल, डॉ. अजय पोद्दार, कृष्णा प्रसाद सहित कई अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
इस दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ता राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प भी.
NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

