धराली में भारी तबाही, मलबे में दबे कई, रेस्क्यू जारी…

धराली में भारी तबाही, मलबे में दबे कई, रेस्क्यू जारी…

उत्तराखंड(UTRAKHAND):बीते मंगलवार को उत्तराखंड की हर्षिल घाटी में तीन स्थानों पर बादल फटने के बाद आये मलबे और सैलाब ने धराली गांव में भारी तबाही मचाई। कई बहुमंजिला होटल और रेस्टोरेंट जमींदोज हो गये, जबकि दर्जनों लोग मलबे में दब गये। बुधवार को सेना, ITBP और SDRF की टीमों ने राहत और बचाव अभियान तेज किया। इस दौरान धराली के 32 साल के आकाश पंवार का शव मलबे से बरामद हुआ, जबकि हर्षिल में फंसे सेना के 11 घायल जवानों को हेलीकॉप्टर की मदद से अस्पतालों में भेजा गया।

इलाके से टूटा संपर्क, सेना का मानवीय राहत अभियान
बादल फटने से क्षेत्र का उत्तर और दक्षिण दोनों ओर से संपर्क टूट गया है, एक पुल बह गया और कई सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। सेना ने बताया कि 225 से ज्यादा जवान (इंजीनियरिंग और इन्फैंट्री टीमों सहित) खोज व राहत कार्य में लगे हैं और खोजी कुत्तों के साथ सात टीमें टेकला के पास काम कर रही हैं।

अभी भी कई लोग लापता
जिला प्रशासन के अनुसार, धराली के 8 स्थानीय युवक, 2 नेपाली नागरिक और सेना के 10 जवान अब भी लापता हैं। बेहतर मौसम के बाद हेलिकॉप्टरों की मदद से बचाव दलों को मौके पर उतारा जा रहा है और मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *