धनबाद(DHANBAD): 15 नवम्बर को बिरसा समिति सिन्दरी के तत्वावधान मे आयोजित बिरसा मुण्डा की 150 वी जयंती कार्यक्रम को सिन्दरी के बिरसा समिति के संस्थापक आनंद महतो ने धरती आवा के आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किए।
अपने संदेश मे आनंद महतो जी ने कहे कि ” उलगुलान के नायक बिरसा मुण्डा जल जंगल जमीन के साथ आजादी और स्मिता के लिए संघर्षरत रहे। उनका संघर्ष व्यर्थ नही गया, उनके उलगुलान का प्रतिफल यह हुआ कि ब्रिटिश शासन को 1908 को छोटानागपुर काश्तकार अधिनियम लागू करने के लिए मजबूर होना पङा। ।
साथियो, निजीकरण, श्रम विरोधी नीतिया, तीन कृषि अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन यह संकेत देता है कि जल जंगल जमीन के शोषण के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी दूर करने के बिरसा मुण्डा का उलगुलान हमारा पथ प्रदर्शक रहेगा इसके लिए एकजुटता जरूरी है।” इस कार्यक्रम में निम्नलिखित लोग शामिल हुए इसमें भाकपा माले के सिंदरी नगर सचिव काॅमरेड राजीव मुखर्जी 55 नंबर वार्ड सचिव काॅमरेड विमल कुमार रवानी,पुर्व मुखीया ओबिलाल किस्क्कु राज्य कमेटी के साथी सुरेश प्रसाद सहदेव सिंह अमर सिंह वीरिंची महतो राजू सिंह बाबू राजा शुभम सिंह सुभाष मंडल दशरथ ठाकुर मनोज कुमार सुशील दुबे राजू पांडे सुभाष हांसदा ओम प्रकाश राम, अशोक देव गोपाल महतो संदीप मंडल प्रकाश महतो छोटन चटर्जी मिथुन मंडल रजद से तारकेश्वर यादव, सुरेश रावत, झारखंड मुक्ति मोर्चा से सिंदरी नगर अध्यक्ष परशुराम सिंह रोहित मंडल जगदीश हसदा कांग्रेस पार्टी के अजय सिंह पुनिंदू सिंह सीपीएम के जिला सचिव विकास ठाकुर, स्वामीनाथ पांडे आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे.
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

