धनबाद(DHANBAD):
धनबाद में आने वाले रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में धनसार थाना परिसर में शांति समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अगुवाई थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने की।
बैठक में इलाके के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पूजा समितियों के सदस्य और विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए। इस दौरान रामनवमी जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट और संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
थाना प्रभारी ने साफ तौर पर कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
लोगों से अपील की गई कि वे इस पर्व को शांति, भाईचारे और आपसी सहयोग के साथ मनाएं। बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन का पूरा साथ देने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर शशि सिंह, मदन महतो, अजय मंडल, राणा चटर्जी, अजय नारायण लाल, संतोष कुशवाहा, रामचंद्र पंडित, सत्येंद्र मंडल, सपन कश्यप और सतीश रजक समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि रामनवमी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी।
NEWSANP के लिए धनबाद से राणा प्रताप की रिपोर्ट

