धनबाद SSP ने रात में क्राइम मीटिंग कर जिले में लंबे समय से फरार अपराधियों को पकड़ने दिए निर्देश, फैंसी नंबर प्लेट के खिलाफ चलेगा अभियान…SSP प्रभात कुमार ने कहा, जून जुलाई के डाटा के अनुसार धनबाद के अपराध ग्राफ में गिरावट आई है…

धनबाद(DHANBAD):

धनबाद के समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में धनबाद के सीटी एसपी, ग्रामीण एसपी, धनबाद जिले के डीएसपी, एसडीपीओ, कई थाना प्रभारी और सर्किल इंस्पेक्टर उपस्थित रहे।

धनबाद SSP प्रभात कुमार ने सभी थाना प्रभारी को कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को जनता के प्रति विनम्र और संवेदनशील होना चाहिए। एसएसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की और फैंसी नंबर प्लेट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

धनबाद जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है और पिछले महीने क्राइम ग्राफ में गिरावट आई है, जिसे पुलिस की मेहनत का फल बताया जा सकता है। एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी है और आगे भी इस तरह के अभियान जारी रखने का निर्देश दिया है

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *