धनबाद (DHANBAD):SSP प्रभात कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को जिला पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी वरीय पदाधिकार व थाना प्रभारी ओपी प्रभारी मौजूद थे।
समीक्षा बैठक के दौरान एसएसपी ने सभी थानों मे अभी तक के लंबित पड़े कुल मामलों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी हासिल की। बैठक के दौरान मई 2025 तक के सभी लंबित मामलों पर चर्चा करते हुए प्रतिमाह हुए कुल निष्पादित कांड के बारे मे जानकारी ली गई।
एसएसपी ने जांच की गति को तेज करने के साथ जल्द ही सभी लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया। सभी थाना प्रभारी व अनुसन्धानकर्ताओं को जून माह के अंत तक थानों मे लंबित कुल मामलों में 20 प्रतिशत तक के निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। थानों में पेंडिंग वारंट व कुर्की से जुड़े 25 प्रतिशत मामलों को हर हाल में इस माह के अंत तक निष्पादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
बैठक के दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि फरियाद लेकर आने वाले लोगों को निराश नही करना है। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करनी है और आम जनता के साथ शालीनता से व्यावहार करना है। किसी भी शिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर फरियादी को रिसीविंग देना अनिवार्य है।अनुशासनहिंता को किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा ।
एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि धनबाद में जमीन से जुड़े विवाद एक गंभीर समस्या है जो कई बार हिंसक अपराध का बड़ा कारण भी बनता है। ऐसे में भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतों पर कानून से प्राप्त अधिकार के तहत तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। सभी थाना प्रभारी को क्षेत्र में सक्रिय भूमि माफिया, जमीन दलाल के बारे में जानकारी हासिल कर एक सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। जमीन पर कब्ज़ा करने और धोखाधड़ी करने वालों को किसी कीमत में बक्शा नही जाएगा ।
SSP ने पुलिस पदाधिकारियों को भी सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भू माफिया, जमीन के अवैध कारोबारी, माफिया या किसी भी तरह के सक्रिय बिचोलियों को थाना परिसर से दूर रखे। उन्होने साफ शब्दों में कहा कि ऐसे लोगों के साथ सम्बन्ध रखने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
अवैध तरीके से गाड़ियों का काफिला बनाकर चलने वालों को एसएसपी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी तरह के शिकायत मिलने पर वाहन को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी..बैठक के दौरान ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव के साथ सभी डीएसपी, सभी एसडीपीओ, सभी थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक समेत विभिन्न शाखा के पदाधिकारी मौजूद थे।
इधर धनबाद पुलिस लाईन में गुरुवार को एसएसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में पुलिस सभा का आयोजन किया गया। मौके पर ग्रामीण एसपी कपील चौधरी व सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, डीएसपी धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी शंकर कामती के अलावा कई थानों के प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, एसआई, एएसआई के अलावा हवलदार व आरक्षी सहित पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
पुलिस सभा के दौरान तैनाती, पोस्टिंग, बैरक समेत अन्य मुलभुत समस्याओं से जुड़े मामले को SSP के समक्ष रखा गया। समस्या को संज्ञान लेते हुए SSP प्रभात कुमार ने सम्बन्धित पदाधिकारी को जल्द निदान करने का निर्देश दिया।
NEWS ANP के लिए रागिनी के साथ गोविंद की रिपोर्ट…

