धनबाद(DHANBAD): धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को क्राइम मीटिंग आयोजित हुई
बैठक में जहां पुराने लंबित मामलों की समीक्षा की गई वहीं धनबाद पुलिस ने संगठित अपराध की रोकथाम के लिए नई रणनीति तैयार किया है…अब हर अपराधियों का प्रोफ़ाइल तैयार करने के अलावा साइबर कैफे और सीएचसी से होने वाले पैसों के लेनदेन पर भी पुलिस निगरानी रखेगी ताकि एक्सटॉर्शन के पैसों की लेनदेन पर लगाम लग सके।
इसमे साथ ही एसएसपी ने धनतेरस दीपावली और लोक आस्था का महापर्व छठ में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही एसएसपी प्रभात कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोई भी अपराधी चाहे वो भगोड़ा प्रिंस खान या अन्य कोई अन्य अपराधी, पुलिस और कानून के शिकंजे से नहीं बच सकता, हां कुछ समय जरूर लग सकता है। यदि कोई अपराधी किसी को फोन पर या गोलियां चला कर धमकी देंगे तो पुलिस भी जवाबी कार्रवाई करेगी। उन्होंने धनबाद की जनता से एक बार पुनः अपील किया कि यदि कोई आपसे रंगदारी मांगता है तो वो पुलिस से जरूर मिले, पुलिस उनकी हर संभव मदद करने को तैयार है।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

