धनबाद MLA राज सिन्हा ने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर दी नव वर्ष की शुभकामनाएं…

धनबाद MLA राज सिन्हा ने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर दी नव वर्ष की शुभकामनाएं…

नई दिल्ली/धनबाद:झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन जी से शिष्टाचार भेंट की। कैलेंडर नववर्ष के शुभ अवसर पर विधायक सिन्हा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

भेंट के दौरान झारखंड एवं ख़ासकर कोयलांचल की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी रणनीतियों तथा राज्य में जनकल्याण और विकास को गति देने वाले विषयों पर सार्थक एवं विचारोत्तेजक चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा कार्यकर्ताओं के माध्यम से सरकार की जनहितकारी नीतियों को आम जनता तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा,“ नितिन नवीन जी का कुशल, दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ेगी तथा राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन और अधिक प्रभावी ढंग से करेगी।”

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा और सिद्धांतों के साथ मजबूती से खड़ा है और जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए सतत प्रयासरत रहेगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *