धनबाद MLA राज सिन्हा ने नाला एवं कलभर्ट किया शिलान्यास…

धनबाद MLA राज सिन्हा ने नाला एवं कलभर्ट किया शिलान्यास…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज धनबाद प्रखण्ड अंतर्गत पाण्डरकनाली पंचायत के कोक प्लांट ग्राउंड ऊपर धौड़ा से जोड़िया नदी तक नाला एवं कलभर्ट निर्माण कार्य का विधिवत रूप से नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के आम लोग,पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि, धनबाद विधानसभा क्षेत्र के चंहुमुखी विकास के प्रति में कृतसंकल्पित हूं.इसके तहत सभी वर्ग के लोगों के लिए जनकल्याणकारी कार्यों को विभिन्न विभागों के माध्यम से करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहता हूं.उन्होंने कहा कि नाला एवं कलभर्ट बनने से क्षेत्र के आम लोगों को काफी सहूलियत एवं सुविधा होगी.ज्ञात हो कि यह योजना डीएमएफटी योजना से विधायक सिन्हा के अथक प्रयास से पास करवाया गया था. इस अवसर पे मुख्य रूप से पाण्डरकनाली की मुखिया कुसुम देवी, दुबराजडीह के मुखिया रमेश सिंह , बालमुकुंद राम, सदानंद वर्णवाल, रवि सिन्हा, विकाश मिश्रा,संतोष पासवान, छोटू मुखिया, जयप्रकाश पासवान, मोहन मंडल,सुप्रभात कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ता एवम बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित थे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *