धनबाद MLA राज सिन्हा ने झारखंड विस में तारांकित प्रश्न के अंतर्गत धनबाद जिला क्षेत्रों मे शुरू हो चुके गर्मी को देखते हुए क्षेत्र में गंभीर पेयजल संकट के निदान का मामला उठाया एवं प्रश्न किया….

धनबाद MLA राज सिन्हा ने झारखंड विस में तारांकित प्रश्न के अंतर्गत धनबाद जिला क्षेत्रों मे शुरू हो चुके गर्मी को देखते हुए क्षेत्र में गंभीर पेयजल संकट के निदान का मामला उठाया एवं प्रश्न किया….

धनबाद(DHANBAD):धनबाद विधायक राज सिन्हा ने झारखंड विधानसभा में तारांकित प्रश्न के अंतर्गत धनबाद विधानसभा सहित धनबाद जिला अंतर्गत सभी क्षेत्रों मे शुरू हो चुके गर्मी को देखते हुए क्षेत्र में गंभीर पेयजल संकट के निदान का मामला उठाया एवं प्रश्न किया.

सिन्हा ने सदन में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से प्रश्न किया कि, धनबाद विधानसभा क्षेत्र सहित धनबाद जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में अधिष्ठापित बीस हजार से भी अधिक चापाकल में से 50% चापाकल जीर्णशिर्ण अवस्था में हो गई है .जबकि आने वाले गर्मी के मौसम में गंभीर जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी. सिन्हा ने यह भी सवाल किया कि धनबाद अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में खराब पड़े चापाकल के रखरखाव व मेंटेनेंस के लिए क्या विभाग के पास कोष की अनुपलब्धता है? जिस कारण चापाकल की वयवस्था सुदृढ नहीं हो पाई. विधायक श्री सिन्हा ने धनबाद विधानसभा सहित पूरे जिले के जीर्ण

शिर्ण पड़े चापाकलों को गर्मी से पूर्व मेंटेनेंस हेतु कोष उपलब्ध कराते हुए आम जनों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की जोरदार मांग की.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *