धनबाद MLA राज सिन्हा ने गया पुल अंडर पास और बैंकमोड़ फ्लाई ओवर का मुद्दा सदन में उठाया…54 हवलदार और आरक्षियों के तबादला के मुद्दे पर CM को सौंपा ज्ञापन…

धनबाद MLA राज सिन्हा ने गया पुल अंडर पास और बैंकमोड़ फ्लाई ओवर का मुद्दा सदन में उठाया…54 हवलदार और आरक्षियों के तबादला के मुद्दे पर CM को सौंपा ज्ञापन…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद विधायक राज सिन्हा ने झारखंड विधानसभा में गैर सरकारी संकल्प की सूचना के तहत रंगाटांड श्रमिक चौक से बैंक मोड़ ओवर ब्रिज में प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम की समस्या के समाधान हेतु शहर के सबसे गंभीर मामले को उठाया.
विधायक सिन्हा ने कहा कि धनबाद की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली गया पुल से बैंक मोड़ शहर की सबसे प्रमुख सड़क है जिसमें गया पुल अंडरपास नहीं बनने के कारण, पूजा टॉकीज से बैंक मोड़ तक प्रतिदिन भयंकर जाम की समस्या से शहर वासियों को जूझना पड़ता है.

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने सदन में बताया कि धनबाद जिला मुख्यालय अंतर्गत पूजा टॉकीज से बैंक मोड़ के मध्य गया पुल अवस्थित है.पूर्व से प्रस्तावित गया पुल अंडरपास के निर्माण हेतु कुल 6 बार निविदा प्रकाशित होने के बावजूद आज तक कार्य प्रारंभ नहीं हो पाई है.यह अंडरपास घनी आबादी के मध्य तथा धनबाद गया मध्य रेलवे के रेलखंड पर अवस्थित है ,जो शहर को दो भागों में विभक्त करता है.पूर्व से बनी संकरी अंडरपास होकर सड़कों पर प्रत्येक दिन हजारों गाड़ियों का परिचालन होता है तथा अंडरपास के एप्रोच सड़क मार्ग जिला एवं राज्य की प्रमुख पथों में से है.श्री सिन्हा ने सदन में आगे कहा कि प्रत्येक दिन आमजन के साथ-साथ गंभीर मरीजों के आवागमन में पथ पर जाम से परेशानियों का सामना करना पड़ता है.जिससे यह स्पष्ट परिलक्षित होता है कि इस अंडरपास का निर्माण होना अत्यंत महत्वपूर्ण है.बरसात के दिनों में यहां की स्थिति और भी भयावह हो जाती है.विभागीय शिथिलता के कारण वर्णित इस अंडरपास पुल ( ROAD UNDER BRIDGE) सहित एप्रोच पथ का अविलंब निर्माण कराए जाने की जोरदार मांग विधायक सिन्हा ने की.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *