धनबाद(DHANBAD):धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज जगजीवन स्थित आवासीय कार्यालय मे सदर मंडल के सभी पार्टी पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्ष एवम कार्यकर्ताओं के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 121 वें एपिसोड को सुना। मन की बात कार्यक्रम जन-जन को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्र के उत्कर्ष की दिशा में उन्मुख करने का सशक्त माध्यम बन जन-जन को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्र के उत्कर्ष की दिशा में उन्मुख करने का सशक्त माध्यम बना है।
इस अवसर पे विधायक सिन्हा ने कहा कि, भारत के समसामयिकी छोटे से बड़े सभी विषयों पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के मन की बात के माध्यम से सीधे तौर पर जुड़ते हैं.आज के मन की बात में प्रधानमंत्री जी ने चंपारण सत्याग्रह की चर्चा की बापू के सत्याग्रह से पूरी अंग्रेज हुकूमत के हिल जाने की बात की.उन्होंने इस सत्याग्रह में बिहार के एक और सपूत आजादी के बाद देश के पहले राष्ट्रपति महान विभूति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के बड़े योगदान के बारे में भी चर्चा की.प्रधानमंत्री जी ने चंपारण सत्याग्रह पर लिखित “सत्याग्रह इन चंपारण” का जिक्र किया एवं देश के हर युवा को इसे पढ़ने की बात कही .
सिन्हा ने भारत स्पेस साइंटिस्ट इनोवेशन के बढ़ते कदम गगनयान स्पाडेक्स और चंद्रयान-4 जैसे कई अहम मिशन की तैयारी के बारे में भी मोदी जी के मन की बात में चर्चा किए जाने की बात कही.उन्होंने “वीनस आर्बिटर मिशन” और “मार्स लेंडर मिशन “पर भी काम किये जाने की भी चर्चा की जिस देश के युवाओं को अपडेट रहने का मौका मिलता है.
आज के मन की बात कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सदर मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता, उमेश सिंह,जिला मंत्री नरेंद्र त्रिवेदी,बसंती देवी, दीपक सिंह, विकाश सिन्हा, राजू मालाकार, सचिन सिंह, श्रवण झा, मोती महतो, अमित विशाल, उदय सिंह, अप्पू सिंह सहित कई अन्य थे.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

