धनबाद(DHANBAD):धनबाद MLA राज सिन्हा ने आज झारखंड विधानसभा में शून्यकाल के तहत धनबाद की अति महत्वपूर्ण समस्याओं से संबंधित प्रश्न किया…
एसएनएमएमसीएच के एस.आई.सी. यू में 82 लाख की लागत से बने अनुपयोगी ट्रामा सेंटर को आम जरूरत मंदों के लिए चालू करने सालों से बंद पड़ी ओ.टी यथाशीघ्र चालू करने एवं आवश्यक चिकित्सा उपस्कर, उपकरण में उपलब्ध कराने.
अल्प सूचित प्रश्न के अंतर्गत धनबाद जिला में जिला खनन फाउंडेशन ट्रस्ट की रॉयल्टी 500 करोड़ प्रति वर्ष मिलने के बावजूद वित्तीय वर्ष 2024- 25 के करीब 200 प्रस्तावित योजनाओं के लंबित रहने का गंभीर मामला उठाया एवं प्रश्न किया जिला खनन फाउंडेशन ट्रस्ट के खनन रॉयल्टी से प्राप्त राशि से जिले के प्रस्तावित लोक कल्याणकारी योजनाओं को अविलंब क्रियान्वित कर आम लोगों की मूलभूत सुविधा आम लोगों को उपलब्ध कराने की जोरदार मांग की.
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने तारांकित प्रश्न के अंतर्गत पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग से धनबाद में खेलों को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को सुविधा मुहैया कराने संबंधित प्रश्न किया सिन्हा ने धनबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिरसा मुंडा पार्क नावाडीह में खिलाड़ियों के लिए बनी हॉस्टल मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के एवं रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम को विकसित कर संसाधन उपलब्ध कराने एवं धनबाद जिला के पुटकी अंचल अंतर्गत शशिलाल सिंह मैदान में स्टेडियम और समशिखरा पंचायत अंतर्गत डी ए वी स्कूल के बगल में स्टेडियम निर्माण की जोरदार मांग की .
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने झारखंड विधानसभा में सदन को बताया कि एसएनएमएमसीएच के एस आई सी यू में विगत 50 महीने से ट्रामा सेंटर बनकर तैयार है इसके बावजूद दुर्घटना में गंभीर मरीजों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करने के बजाय रिम्स रांची रेफर कर दिया जाता है.जबकि इसके निर्माण में 82 लाख की निकासी अब तक की जा चुकी है.ओ.टी सालों से बंद है और इलाज के लिए जरूरी उपस्कर और उपकरण भी नहीं है.विधायक श्री सिन्हा ने एसएनएमएमसीएच के ड्रामा सेंटर के निर्माण में सरकारी राजस्व की बंदरबांट की उच्च स्तरीय जांच कराई करते हुए गंभीर मरीज के इलाज हेतु ओटी यथाशीघ्र खोलने तथा आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराते हुए अविलंब चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की.
विधायक सिन्हा ने अल्प सूचित प्रश्न के तहत धनबाद जिला में जिला खनन फाउंडेशन ट्रस्ट को प्रत्येक वर्ष खनन की रायल्टी के 500 करोड रुपए से अधिक मिलने के बावजूद वित्तीय वर्ष 2024-25 के करीब 200 प्रस्तावित योजनाओं के लंबित रहने का मामला उठाया एवं जिला खनन फाउंडेशन ट्रस्ट के खनन रॉयल्टी से प्राप्त राशि से धनबाद के प्रस्तावित आम जनमानस के कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करा कर मूलभूत सुविधा दिलाने की मांग की.
उन्होंने धनबाद के खिलाड़ियों की सुविधा एवं खेलों को बढ़ावा देने हेतु बिरसा मुंडा पार्क नावाडीह में खिलाड़ियों के लिए बनी हॉस्टल मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के अर्ध विकसित रहने तथा रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम के उचित रखरखाव के अभाव में जीर्ण शिर्ण अवस्था में होने का मामला उठाया एवं संसाधन के अभाव में स्थानीय खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा की तैयारी में होने वाली कठिनाइयों का मामला उठाया.साथ ही पुटकी अंचल मुनिडीह ग्राम अंतर्गत शशिलाल सिंह मैदान स्टेडियम तथा समसिखरा पंचायत अंतर्गत डी ऐ वी स्कूल के बगल में स्टेडियम निर्माण की मांग की.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
