धनबाद MLA राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय, जगजीवन नगर में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई…

धनबाद MLA राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय, जगजीवन नगर में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद विधायक राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय, जगजीवन नगर में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई. उपस्थित धनबाद विधायक, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की.
उपस्थित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर जिंदाबाद, बाबा साहब अमर रहे का नारा लगाया .उपस्थित नेताओं ने बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डाला.

इस अवसर पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सामाजिक समरसता के शिल्पकार, संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर हमें उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लेने की आवश्यकता है, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

विधायक सिन्हा ने आगे कहा कि बाबा साहब का यह मानना था कि जब तक समाज में नैतिक व्यवस्था न हो ,तब तक लोकतंत्र का विचार कल्पना ही रहेगा .उनका स्पष्ट मानना था कि चरित्र शिक्षा से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है.सामाजिक सुधारो के लिए भी वह प्रतिबद्ध थे, क्योंकि भारत के भविष्य ,लोकतंत्र और अर्जित स्वतंत्रता को लेकर उन्हें बड़ी चिंता सताती थी.उनकी आशंकाएं संविधान सभा में उनके भाषण में व्यक्त भी हुई है.इसमें उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता की रक्षा के लिए दृढसंकल्पित होना होगा . उन्होंने कहा था कि हमें एक लोकतांत्रिक संविधान मिला है, लेकिन संविधान बनाकर हमारा काम पूरा नहीं हुआ बल्कि बस शुरू हुआ है. संविधान के मुख्य निर्माता के तौर पर उनकी यह बात उनके दूरदर्शी सोच का प्रमाण है .डॉ अंबेडकर ने कहा था कि लोकतंत्र का स्वरूप और उद्देश्य समय के साथ बदलते रहता है और आधुनिक लोकतंत्र का उद्देश्य लोगों का कल्याण करना है .उनके इसी मूल मंत्र को अपनाते हुए केंद्र की मोदी सरकार लगभग 25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में सफल रही, 16 करोड़ घरों तक जल पहुंचाया, गरीब परिवारों के लिए करीब 5 करोड़ घर बनवाये.मोदी जी का 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य भी बाबा साहब के विजन के अनुरूप ही है.

इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता, सन्नी रवानी, किशोर मंडल ,संजय कुशवाहा ,कपिल देव पासवान, विजय रजक ,रंजय सिंह, रवि सिन्हा, राजू मालाकार, विजेंद्र कुमार, जितेंद्र मालाकार ,विकास मिश्रा ,अमित मोदक ,अखिलेश झा, बबलू फरीदी बृजनंदन शर्मा, बसंती सिंह, प्रमोद अग्रवाल ,श्याम वर्मा, मनोज मालाकार, उमेश सिंह सहित सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *