धनबाद(DHANBAD): धनबाद होकर कोलकाता से कानपुर के बीच सात ट्रिप होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा हुई है। 04154 कोलकाता-कानपुर सेंट्रल स्पेशल 11 मार्च से एक अप्रैल के बीच हर मंगलवार व शुक्रवार को चलेगी। वापसी में 04153 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता स्पेशल 10 मार्च से 31 मार्च के बीच हर सोमवार और गुरुवार को कानपुर से रवाना होगी। दोनों ओर से स्पेशल ट्रेन में रिजर्वेशन शुरू हो गई है।
कोलकाता से यह स्पेशल ट्रेन सुबह 10.45 बजे रवाना होगी। ट्रेन वर्दमान, दुर्गापुर, आसनसोल होते हुए दोपहर 3.30 बजे धनबाद पहुंचेगी। धनबाद से खुलकर ट्रेन शाम 4.10 बजे गोमो, गया, डीडीयू, मिर्जापुर, प्रयागराज होते हुए सुबह 4.30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में स्पेशल ट्रेन कानुपर से दोपहर दो बजे खुलेगी, ट्रेन रात 12.45 बजे गोमो व रात 1.40 बजे धनबाद में रुकते हुए अगले दिन सुबह 7.50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल के अलावा स्लीपर, थर्ड इकोनॉमी, थर्ड एसी और सेकंड एसी की बोगियां जोड़ी जाएंगी।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

