धनबाद(DHANBAD):इंदौर शहर की गिनती आज भारत के सबसे स्वच्छ शहर में होती है. धनबाद जिले को भी उसी शहर की तुलना में लाने की मुहीम चलाने का प्रयास स्वच्छता अभियान के जरिये किया जा रहा है. धनबाद रेल मंडल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत धनबाद स्टेशन के दक्षिणी छोर में सफाई अभियान चलाया गया जिसमे रोटरी क्लब ऑफ़ धनबाद के सदस्यों ने भी रेलवे का साथ दिया. रोटेरियन संदीप नारंग ने बताया कि साफ सुथरा शहर के मामले में इंदौर शहर का नाम सबसे पहले आता है और धनबाद शहर भी इंदौर बने इसके लिए पहले लोगों की सोच बदलनी होगी. जहाँ तहां कचरा फेंकने की जो आदतें बन चुकी है उस आदत को बदलने की जरूरत है.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

