एरिया कार्यालय में मौन रख दिवंगत कर्मी को दिए श्रद्धांजलि
धनबाद सांसद व बाघमारा विधायक महोदय की पहल पर एरिया 1 के प्रबंधक ने तत्काल प्रदान किए औपबंधिक नियोजन
धनबाद(DHANBAD):ज्ञात हो लेढ़ीडूमर निवासी बीसीसीएल कर्मी शेषनाथ प्रसाद रॉय की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, इसकी सूचना जैसे ही धनबाद सांसद व बाघमारा विधायक को मिली , धनबाद सांसद की निर्देश पर माननीय विधायक तत्काल एरिया १ पहुंचे , संबंधित पदाधिकारीयों के नियोजन प्रपत्र देने में आना कानी के बाद, माननीय विधायक महोदय ने जीएम ,एजीएम व अन्य अधिकारियों को फटकार लगायें, तदोपरांत सफल वार्ता के बाद माननीय विधायक महोदय ने मृतक के धर्मपत्नी को औपबंधिक नियोजन प्रपत्र सौंपें
महज एक 10 घंटे के उपरांत बाघमारा विधायक जी ने मृतक के धर्मपत्नी को बीसीसीएल एरिया 1 कार्यालय में सौंपे नियोजन प्रपत्र.
सांसद व विधायक की सहायता:
- प्रोविजनल नौकरी:सांसद व विधायक ने मृतक के धर्मपत्नी को प्रोविजनल नौकरी दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
- परिजनों को सहायता: सांसद व विधायक की इस पहल से परिजनों को आर्थिक सहायता मिलेगी और वे अपने जीवन को आगे बढ़ाने में सक्षम हो पाएंगे।
- सांसद व विधायक की संवेदनशीलता: सांसद व विधायक की इस कार्रवाई से उनकी संवेदनशीलता और क्षेत्र के लोगों के प्रति उनकी जिम्मेदारी का पता चलता है।
इस तरह के मदद से क्षेत्र के लोगों के साथ उनके संबंध मजबूत होते हैं और वे क्षेत्र के विकास में भी मदद मिलती है।
मौके पर यूनियन के सभी पदाधिकारी भी मौजूद थे.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

