धनबाद(SINDRI):धनबाद सांसद ढुलू महतो जी माननीय राज्यमंत्री रसायन एवं उर्वरक भारत सरकार अनुप्रिया पटेल जी से मिलकर सिंदरी की ज्वलंत समस्याओं पर एक पत्र दिया, साथ ही सिंदरी की समस्याओं का जिक्र कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया एवं अत्यंत शीघ्र इसका निदान निकलने की बात मंत्री महोदया से की है।मंत्री महोदया ने सारी बातों को ध्यान से सुना और इसपर त्वरित सार्थक कार्यवाही की बात कही। सिंदरी चेम्बर्स अफ कॉमर्स के अध्यक्ष
दीपक कुमार दीपू ने माननीय सांसद महोदय को काफी धन्यवाद दिया और कहा कि माननीय सांसद महोदय आवश्यक ही जल्द से जल्द सिंदरी की समस्यायों का निदान करायेंगे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट
