धनबाद सांसद ढुलू महतो 13सूत्री मांग को लेकर DVC मुख्यालय कोलकाता पहुंच..DVCचेयरमैनसे की वार्ता…

धनबाद सांसद ढुलू महतो 13सूत्री मांग को लेकर DVC मुख्यालय कोलकाता पहुंच..DVCचेयरमैनसे की वार्ता…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद सांसद Dhullu Mahto जी अपने संसदीय क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर कोलकाता स्थित डीवीसी (दामोदर घटी निगम )मुख्यालय पहुंचकर डीवीसी के चेयरमैन एस सुरेश कुमार जी से मुलाक़ात की। जहाँ सांसद महोदय को अंगवस्त्र मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ भेंट का सम्मानित किया।

सांसद ने 13 अहम मुद्दों से उन्हें अवगत कराते हुए इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की।

13 सूत्री अहम मांग जो इस प्रकार हैं।

1. 70 साल पहले मैथन में डीवीसी द्वारा विस्थापित गांव लुवाडीह को पुर्नवासित कराया गया था लेकिन आज भी गाँव के लोग सड़क, स्कूल, अस्पताल, नाली जैसी मुलभुत सुविधा से वंचित हैं इसके साथ अभी तक गाँव के लोगों को जमीन का मालिकाना हक़ नहीं मिला हैं।

2. मैथन एवं पंचायत में डीवीसी द्वारा संचालित अस्पताल में जनरल फिजिशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, विशेषज्ञ सर्जन कौन नियुक्त किया जाए साथ ही 24 ×7 चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो।

3. डीवीसी केंद्रीय +2 हाई स्कूल में केवल आर्ट्स की पढ़ाई हो रही हैं जिसे साइंस कॉमर्स के शिक्षक नियुक्त कर तीनो संकाय की पढ़ाई की शुरुआत किया जाए।

4. मैथन एवं पंचेत के आस पास के सभी गांवो में पिने का पानी एवं मुफ्त बिजली की व्यवस्था की जाए।

5. अनुकम्पा के आश्रितो को DVC में अस्थाई एवं स्थाई रूप से काम पर रखा जाए इसके साथ ही 15 लाख का जो भी भुगतान किया था जिसमें कई लोगों का भुगतान बकाया हैं उसे भुगतान किया जाए।

6. CHP में कार्यरत जूनियर लोगों के प्रमोशन में अनियमितता को दूर कर वंछित लोगों को प्रमोशन किया जाए।

7. DVC के स्कूलों में वर्ष 2002 में संविदा के आधार पर नियुक्त शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि की जाए और उन शिक्षकों को नियमित किया जाए।

8.DVC के पेंशन भोगियो के क़्वार्टर भाड़ा में जो वृद्धि की गई हैं उसे वापस लिया जाए साथ ही वर्ष 2000 में जो सर्कुलर लागू की गई थी उसे फ़ॉलो किया जाए।

9. केजुअल कर्मियों को DOPT के अनुसार वेतन में बढ़ोतरी किया जाए जो कि भारत सरकार द्वारा 2020 में नोटिफिकेशन जारी किया गया था लेकिन DVC में लागू नहीं की गई उसे लागू किया जाए।


10. DVC के मिश्रित भवन में अवकाश प्राप्तकर्मचारियों एवं जरूरतमंद लोगों अनुकम्पा के आश्रितो के आने जाने के लिए पास की व्यवस्था या सम्बंधित अधिकारी द्वारा व्यवस्था की जाए।

11. मैथन डैम में रात साढ़े दस बजे के बाद स्थानीय लोगों को आने जाने के लिए जाँच कर अवगमन की अनुमति दिया जाए।

12. 2023 में DVC में कार्यरत कर्मी साहेबलाल मुर्मू का निधन कल्यानेश्वरी सब स्टेशन में कार्य के दौरान हो गई थी जिसका बाकाया एडिशनल लाभ का भुगतान किया जाए।

13. DVC के विस्थापित परिवार के लोगों को संविदा के आधार पर या जरुरत के आधार पर DVC में रोजगार की व्यवस्था किया जाए।

उपरोक्त सभी मांगो को गंभीर्तापूर्वक सुनने के बाद पर DVC चेयरमैन एस सुरेश कुमार जी ने सकारात्मक पहल करने का भरोसा जताया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *