धनबाद सांसद ढुलू महतो ने सदन में उठाए कई जनहित के मुद्दे…

धनबाद सांसद ढुलू महतो ने सदन में उठाए कई जनहित के मुद्दे…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद ढुलू महतो ने संसद के शीतकालीन सत्र में महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को उठाकर अपनी क्षेत्रीय जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के माध्यम से उन्होंने ‘जल है अमृत योजना’, ‘स्मार्ट सिटी मिशन’ और अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति पर सवाल उठाए..

इन सवालों के उत्तर में संबंधित मंत्रालय ने विस्तृत जानकारी प्रदान की।*जल है अमृत योजना*सांसद ढुलू महतो ने जल है अमृत योजना के अंतर्गत देशभर में मलजल शोधन संयंत्रों (STP) की स्थिति और जल पुनर्चक्रण की प्रगति पर सवाल किया। मंत्रालय ने बताया कि इस योजना के तहत 848 मलजल शोधन संयंत्रों को पंजीकृत किया गया है, जिनमें जल गुणवत्ता सुधार और पुनः उपयोग के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। राज्यों और शहरों को प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहन राशि भी निर्धारित की गई है।*स्मार्ट सिटी मिशन में झारखंड की उपलब्धियां*सांसद श्री महतो ने झारखंड विशेषकर रांची के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स की प्रगति की जानकारी ली..

मंत्रालय ने बताया कि रांची स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत 1,847 करोड़ रुपये की सभी 26 परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत देशभर में कुल 8,066 परियोजनाओं में से 91% यानी 7,352 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं।*सांसद का बयान*सांसद ढुलू महतो ने कहा, “मेरा लक्ष्य है कि धनबाद और झारखंड के विकास कार्यों में कोई बाधा न आए। जल है अमृत योजना और स्मार्ट सिटी मिशन जैसी योजनाओं का पूर्ण लाभ जनता तक पहुंचे, इसके लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा..

” उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा किये गए प्रयासों की सराहना की और धनबाद के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई।श्री महतो के इन प्रयासों को जनता और पार्टी के अन्य सदस्यों ने सराहा है। उन्होंने धनबाद के नागरिकों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने सुझाव देते रहें..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *