धनबाद सांसद के आदेश परGM ने करवाया कुइयां कोलियरी दुर्गा मंदिर में मां की पूजा को लेकर स्टेज का निर्माण

धनबाद सांसद के आदेश परGM ने करवाया कुइयां कोलियरी दुर्गा मंदिर में मां की पूजा को लेकर स्टेज का निर्माण

झरिया।(JHARIYA)आमटाल पंचायत अंतर्गत कुइयां कोलियरी दुर्गा मंदिर में माता दुर्गा की पूजा पाठ को भव्य आकर के साथ मंदिर के सजावट को लेकर ग्रामीणों ने क्षेत्र की मुखिया को अवगत कराया था। जंहा आमटाल पंचायत के मुखिया संजय गोराई के आग्रह करने पर धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो के आदेश पर बीसीसीएल एरिया 9 के महाप्रबंधक के द्वारा आमटाल पंचायत के कुइया कोलियरी दुर्गा मंदिर में रविवार को स्टेज का निर्माण करवाया गया।

इस नेक कार्य के लिए यूनाइटेड कॉल वर्क्स यूनियन एरिया 9 के अध्यक्ष विकास ठाकुर पंचायत के निताई माजी एवं श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी के तरफ से सांसद ढुलू महतो एवं एरिया 9 के महाप्रबंधक एरिया 9 के प्रोजेक्ट ऑफिसर को कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया। साथ ही दुर्गा पूजा के बाद एरिया 9 महाप्रबंधक के द्वारा यह भी भरोसा दिया गया है कि मंदिर परिसर में बड़ा सेड के साथ हर संभव मंदिर का सोंदरीय करण किया जाएगा सबका साथ आमटाल का विकास।

News ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *