धनबाद(DHANBAD): सरायढेला की ओर जाते समय पुलिस लाइन के समीप एक बाइक सवार असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने तुरंत रुककर घायल व्यक्ति का हालचाल जाना और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।
सौभाग्यवश दुर्घटना में बाइक सवार को कोई गंभीर चोट नहीं आई। प्राथमिक रूप से स्थिति सामान्य पाए जाने के बाद उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया गया।
इस अवसर पर संजीव सिंह ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय सभी को सावधानी बरतनी चाहिए और यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानवता के नाते किसी भी जरूरतमंद की सहायता करना हम सबका दायित्व है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

