धनबाद सदर और तोपचांची के शिक्षकों को दिया गया विद्यालय के आधारभूत संरचना और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर प्रशिक्षण…

धनबाद सदर और तोपचांची के शिक्षकों को दिया गया विद्यालय के आधारभूत संरचना और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर प्रशिक्षण…

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के द्वारा शिक्षा स्तर को सुधारने और स्कूलों के बेहतर प्रबंधन के उद्देश्य से ‘प्रोजेक्ट IMPACT’ के तहत एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में धनबाद सदर एवं तोपचांची प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों (Middle Schools) के शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

उपायुक्त श्री आदित्य रंजन द्वारा केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास पर जोर देने के लिए नए शिक्षण तरीकों की जानकारी दी गई। शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को और अधिक रोचक और प्रभावी बनाने के गुर सिखाए गए।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने इस बात पर प्रकाश डाला कि एक शिक्षक की भूमिका केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं है। विद्यालय की स्वच्छता, अनुशासन और बच्चों की सृजनात्मकता को बढ़ावा देना ‘प्रोजेक्ट IMPACT’ का प्राथमिक लक्ष्य है।

धनबाद सदर और तोपचांची प्रखंड के शिक्षकों ने इस कार्यशाला में भविष्य की कार्ययोजनाओं पर चर्चा की और इसे अपने-अपने विद्यालयों में लागू करने का संकल्प लिया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *