धनबाद सदर अस्पताल का विवाद हुआ समाप्त, आपसी सहयोग से होगा 420 बेड का निर्माण…

धनबाद सदर अस्पताल का विवाद हुआ समाप्त, आपसी सहयोग से होगा 420 बेड का निर्माण…

धनबाद (DHANBAD): धनबाद सदर अस्पताल की चहारदीवारी के निर्माण को लेकर उत्पन्न विवाद का समाधान हो गया है। गुरुवार को निर्माण कार्य स्थल पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधे श्याम गोस्वामी, सिविल सर्जन और अँचलधिकारी की मौजूदगी में विवाद की बातों को खारिज कर दिया गया। राधेश्याम गोस्वामी ने कहा कि यहाँ किसी तरह कोई विवाद नहीं है और आपसी सहयोग से 420 बेड के अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है।

सिविल सर्जन ने भी विवाद की बातों को दरकिनार करते हुए कहा कि इस अस्पताल के निर्माण से धनबादवासियों को सहूलियत होगी और यहाँ क्रिटिकल केसेस का भी इलाज संभव होगा। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इसका लाभ धनबाद वासियों को मिलेगा.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *