धनबाद व बोकारो के सात कॉलेजों में इंटर पढ़ाई बंद करने का आदेश…

धनबाद व बोकारो के सात कॉलेजों में इंटर पढ़ाई बंद करने का आदेश…

धनबाद(DHANBAD): बीएमकेयू के अधीनस्थ धनबाद-बोकारो के सात डिग्री कॉलेजों को इंटर (11वीं-12वीं) की पढ़ाई बंद करने का आदेश दिया गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) से मिले पत्र के बाद बीबीएमकेयू ने यह कदम उठया है।
कहा है कि ये कॉलेज वर्ष 2026 से इंटर में नामांकन नहीं लें। नामांकन लेने पर संबंधित इंटर छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन जैक नहीं करेगा। सूची में बीएसएस महिला कॉलेज धनबाद, बाघमारा कॉलेज, डीएवी महिला कॉलेज कतरासगढ़, गुरुनानक कॉलेज धनबाद, केएसजीएम कॉलेज निरसा, बोकारो महिला कॉलेज व विस्थापित कॉलेज बालीडीह शामिल हैं। जैक से पत्र मिलने के बाद बीबीएमकेयू ने इससे संबंधित निर्देश एफिलिएटेड कॉलेजों को भेजकर अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

इस संबंध में 28 फरवरी तक रिपोर्ट भी मांगी गई है। गुरुनानक कॉलेज में बंद है इंटर की पढ़ाई धनबाद के गुरुनानक कॉलेज में वर्ष 2023-25 में ही इंटर की पढ़ाई बंद कर दी गई थी। एफिलिएटेड कॉलेजों को शर्तों के साथ इंटर में नामांकन की अनुमति मिली थी। इस कारण बीबीएमकेयू में अब छह कॉलेजों में ही इंटर की पढ़ाई बंद होगी। वहीं इनमें से कई डिग्री कॉलेजों का कहना है कि एफिलिएटेड डिग्री कॉलेजों में स्नातक में नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या कम है। इंटर में नामांकित छात्र-छात्राओं से कॉलेज के लिए थोड़ा फंड जेनरेट हो जाता है। इसका फायदा कॉलेज संचालन में होता है। वहीं कई कॉलेजों का कहना है कि इसपर विवि व जैक विचार करे। क्यों लिया गया फैसला राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत डिग्री कॉलेजों में इंटर (11वीं-12वीं) की पढ़ाई नहीं होनी है। डिग्री कॉलेजों को सिर्फ डिग्री कोर्स तक सीमित रखना है। इंटर स्तर की पढ़ाई प्लस टू स्कूलों या इंटर कॉलेजों में होनी है। — अंगीभूत कॉलेजों को भी नामांकन नहीं लेने का आदेश बीबीएमकेयू के रजिस्ट्रार की ओर से शुक्रवार को सभी अंगीभूत कॉलेजों को भी पत्र जारी कर कहा गया है कि किसी भी परिस्थिति में सत्र 2026-27 से इंटर में नामांकन नहीं लिया जाए। इंटर खाता की अद्यतन स्थिति से 28 फरवरी तक अवगत कराएं।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *