धनबाद व टुंडी विस के ईवीएम का प्रथम सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन संपन्न…

धनबाद व टुंडी विस के ईवीएम का प्रथम सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन संपन्न…

धनबाद(DHANBAD): विधानसभा चुनाव 2024 के लिए नाम वापस लेने के पश्चात 40 धनबाद विधानसभा में 18 एवं 42 टुंडी विधानसभा में 20 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इस कारण दोनों विधानसभा में मतदान के दिन 2 बैलेट यूनिट का प्रयोग किया जाएगा..

इस संदर्भ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा, धनबाद व टुंडी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम का प्रथम सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन किया गया..

मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, 40 धनबाद विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, 42 टुंडी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह एलआरडीसी दिलीप कुमार महतो, डीआइओ सुनीता तुलस्यान, भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र त्रिवेदी, आजसू के रतिलाल महतो, आम आदमी पार्टी के नितेश कुमार गुप्ता, राजेश कुमार मौजूद थे..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *