धनबाद विस के लिए 1 अभ्यर्थी ने किया नॉमिनेशन..20 अभ्यर्थियों ने लिए नामांकन पत्र..

धनबाद विस के लिए 1 अभ्यर्थी ने किया नॉमिनेशन..20 अभ्यर्थियों ने लिए नामांकन पत्र..

धनबाद(DHANBAD): विधानसभा चुनाव 2024 बुधवार को धनबाद विधानसभा के लिए निर्दलीय उम्मीदवार श्री जनक शाह गोंड ने 40 धनबाद विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा द्वारा विधानसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी करने के दूसरे दिन 20 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे..

आज 38 सिंदरी विधानसभा के लिए सामान्य वर्ग के 1, 39 निरसा के लिए सामान्य वर्ग व अनुसूचित जाति जनजाति के एक-एक, 40 धनबाद के लिए सामान्य वर्ग के 4 व अनुसूचित जाति जनजाति का 1, 41 झरिया विधानसभा के लिए सामान्य वर्ग में 3, 42 टुंडी के लिए सामान्य वर्ग व अनुसूचित जाति जनजाति के तीन-तीन तथा 43 बाघमारा विधानसभा के लिए सामान्य वर्ग में 3 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *