धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भटिंडा फॉल के सौंदर्यीकरण और गोताखोरों के सशक्तिकरण की मांग की…

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भटिंडा फॉल के सौंदर्यीकरण और गोताखोरों के सशक्तिकरण की मांग की…

धनबाद(DHANBAD):झारखंड विधानसभा सत्र में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर जोरदार तरीके से सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने भटिंडा फॉल के त्वरित और व्यवस्थित सौंदर्यीकरण की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे पर्यटन बढ़े और स्थानीय रोजगार के अवसर उत्पन्न हों।

विधायक ने स्थानीय गोताखोरों के सशक्तिकरण के लिए प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण और सुरक्षा संसाधनों की व्यवस्था की मांग की। उन्होंने कहा कि भटिंडा क्षेत्र के गोताखोरों की दक्षता और महत्त्व कई डूबने की घटनाओं में साबित हो चुकी है।

राज सिन्हा ने सदन में यह भी कहा कि धनबाद जिला प्राकृतिक सौंदर्य और ओपन माइंस से भरपूर है, और यदि यहाँ एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया जाए और गोताखोरों की सेवाओं का उपयोग किया जाए, तो यह क्षेत्र पर्यटन का बड़ा केंद्र बन सकता है और राज्य को अतिरिक्त राजस्व भी मिलेगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *