धनबाद विधायक राज सिन्हा ने Indian Idol 16 के प्रतिभागी अभिषेक कुमार के समर्थन में कोयलांचल वासियों से अपील — अभिषेक कुमार के लिए वोट कर उन्हें आगे बढ़ाएं…

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने Indian Idol 16 के प्रतिभागी अभिषेक कुमार के समर्थन में कोयलांचल वासियों से अपील — अभिषेक कुमार के लिए वोट कर उन्हें आगे बढ़ाएं…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद विधायक एवं झारखंड विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा ने भारतीय रियलिटी शो के ज़़रिए देश-विदेश में नाम रौशन कर रहे धनबाद के लाल प्रतिभाशाली गायक अभिषेक कुमार के समर्थन में जनमानस से वोट के लिए आह्वान किया है।

विधायक राज सिन्हा ने शहर में पोस्टर लगवाकर और सोशल-मीडिया माध्यमों से संदेश प्रसारित कर यह अपील की है कि “कोयला नगर धनबाद के सुपुत्र अभिषेक कुमार संगीत में काफी अव्वल हैं, जैसा कि हम टीवी पर देख और महसूस कर रहे हैं। उनकी मेहनत, प्रतिभा और धैर्य निश्चित रूप से उन्हें आगे ले जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि, “खुद संगीत की देवी श्रेया घोषाल जिनकी फैन रही हो— उन्होंने भी अभिषेक के संगीत को पसंद किया है। इसीलिए मैं धनबाद की देव तुल्य जनता से अनुरोध करता हूँ कि वे भारतीय जनता की आवाज़ बनें और अभिषेक कुमार को अपने वोट देकर इंडियन आइडल में विजय दिलाएँ।”
राज सिन्हा ने अभिषेक कुमार के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दीं और सभी से एकजुटता व समर्थन की अपील की।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *