धनबाद विधायक राज सिन्हा द्वारा छठ व्रतियों के बीच साड़ियों का वितरण…

धनबाद विधायक राज सिन्हा द्वारा छठ व्रतियों के बीच साड़ियों का वितरण…

धनबाद(DHANBAD): लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के उपलक्ष्य में झारखंड विधानसभा के सचेतक एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे धनबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के विभिन्न क्षेत्रों में मनईटांड़ कुम्हार पट्टी, मटकुरिया दुर्गा मन्दिर प्रांगण में, धोवाटांड , गोधर काली बस्ती, केंदुआडीह राजपूत बस्ती, केंदुआ 5 नंबर चैती दुर्गा मन्दिर के प्रांगण मे, करकेंद सुदामडीह कॉलोनी, भागाबाँध बस्ती , भूली सी ब्लाक, बेकारबाँध दुर्गा मंडप मे स्थानीय महिलाओं के बीच बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ छठ व्रतियों के बीच साड़ियों का वितरण किया।

मेगा स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक राज सिन्हा ने छठ व्रतियों के बीच आज लगभग 5 हजार साड़ियों का वितरण किया.
विधायक सिन्हाने माता बहनों के बीच साड़ी प्रदान करते हुए कहा कि, “छठ महापर्व हमारे लोक जीवन, संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व मातृशक्ति, संयम, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। ऐसे अवसर पर व्रतियों की सेवा करना अपने आप में सौभाग्य की बात है।”

उन्होंने आगे कहा कि –“धनबाद की जनता ने हमेशा मुझे परिवार की तरह स्नेह और आशीर्वाद दिया है। इसी प्रेरणा से हर वर्ष मैं छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण कर उनकी सेवा का अवसर पाता हूं। माता बहनों का आशीर्वाद मुझ पर सदैव बना रहता है. इससे धनबाद के आमलोगों के लिए कार्य करने की ऊर्जा मिलती है.मेरी यही कामना है कि छठी मइया सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल का प्रकाश लाए।”

विधायक राज सिन्हा ने आगे कहा कि, आने वाले समय में भी वे जनसेवा और लोकआस्था के ऐसे आयोजनों में निरंतर सहभागिता करते रहेंगे।
जिला महामन्त्री मानस प्रसुन, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा एवम निवर्तमान पार्षद अशोक पाल ने कहा कि, धनबाद विधायक राज सिन्हा हमेशा आम जनता के बीच सहज उपलब्ध तो रहते ही है, विशेषकर प्रत्येक पर्व एवम त्योहारों मे आम जनमानस के बीच बीच लोकआस्था के महापर्व पर साड़ी वितरण, दिवाली मे दिया बाती का वितरण, होली मे होली मिलन समारोह आयोजित कर खुशीयां बांटते है यह कार्यप्रणाली उन्हे औरों से अलग बनाता है.

इस अवसर पर भाजपा भाजपा के जिला महामन्त्री मानस प्रसून, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, निवर्तमान पार्षद अशोक पाल, सूरज पासवान, किशोर मंडल, संजय कुशवाहा, शंकर विश्वास, आनंद खंडेलवाल, रंजीत यादव, राजीव भट्ट,शंभु सिंह, मनोज बेबी यादव, मालाकार,हुल्लास दास, सतीश रजक, रंजय सिंह, संजय गोस्वामी, मोहन मास्टर, शंभु साव, सपन कश्यप, सत्येंद्र ओझा, रजनीश तिवारी, सुमन सिंह, मनोज गुप्ता, निरज सिन्हा सहित
हजारों महिलाएं उपस्थित थी.कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *